उमरेठ: ढुढराल: पति से विवाद के बाद महिला ने यूरिया पिया, छिंदवाडा रेफर, पति शराब का आदी
उमरेठ के ढुढराल में पति से विवाद कर महिला ने यूरिया पी लिया। महिला को मंगलवार को 2 बजे अस्पताल लाया गयां। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को उपचार के लिए छिंदवाडा रिफर किया गया। महिला आरती यादव का चार साल पहले विवाह हुआ है। उसकी एक बेटी भी है। उसका पति शराब का आदि है। शराब पीकर हमेशा विवाद करता है। आज भी पति शराब पीकर आया। शराब पीकर विवाद करने लगा।