पूर्णिया पूर्व: डगरुआ थाना पुलिस ने 144 लीटर विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
डगरूआ थाना के गश्ती पदाधिकारी स०अ०नि० आशुतोष कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि दालकोला के तरफ से एक टेम्पु से विदेशी शराब आ रहा है। उक्त सुचना में आवश्यक कार्रवाई करते हुए गश्ती पदाधिकारी के द्वारा एन० एच० 31 स्थित बेरियर चौक के पास वाहन जाँच प्रारम्भ कर दिया गया। वाहन जाँच के दौरान दालकोला के तरफ से आ रही एक टेम्पु में सवार दो व्यक्ति वाहन जाँच होते देख