श्रीनगर: श्रीनगर पुलिस ने हंगामा कर रहे 5 नशेड़ियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
श्रीनगर पुलिस ने बुधवार को तीन बजे थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शराब के नशे में हो-हंगामा कर रहे पांच नशेङियों को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि विभिन्न जगहों पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे मो. आजाद, गोबिंद कुमार, नेताजी मुर्मू, नवीन किस्कू, राजकुमार ऋषि को हिरासत में लेकर ब्रेथएनाजर से जांच करवाया गया।