धनौरा: गजरौला हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे घायल, हालत गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पताई एवन निवासी अब्दुल पुत्र जमालुद्दीन अपनी मां फरीदा के साथ बाइक पर सवार होकर संभल जा रहा था। बताया जा रहा है कि हाइवे स्थित US कट के पास पहुंचा तो तेज गति के साथ आई कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयंकर थी की बाइक सवार अब्दुल वह फरीदा गंभीर रूप से घायल हो गए।