सकरा: सकरा पीएचसी में तीन दिनों से एक्सरे की सुविधा नहीं मिलने से मरीज़ों में आक्रोश
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड मुख्यालय के समीप पीएचसी में तीन दिनों से मरीजों को एक्सरे की सुविधा नहीं मिल रही है। इस को लेकर इससे मरीजों में आक्रोश है। एक्सरे तक्नीशियन ने सोमवार शाम करीब 4 बजे में बताया कि पिछले तीन दिनों से मशीन में खराबी आ गई है, जिसके चलते एक्सरे नहीं हो रहा है।