धनौरा: मंडी धनौरा थाना पुलिस ने कई धाराओं में फरार वारंटी को 315 बोर के तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
शनिवार शाम 5:00 बजे मंडी धनौरा थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव पपसरा बांगर में छापेमारी की, कई धाराओं में फरार चल रहे वारंटी सत्येंद्र पुत्र श्याम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 315 बोर का तमंचा वह एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।