रामगढ़: बगड तिराहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फेसबुक पर लड़की बनकर दोस्ती करने वाले आरोपी को दबोचा
Ramgarh, Alwar | Jul 3, 2026 साइबर संग्राम अभियान 2.0' के तहत रामगढ क्षेत्र के बगड़ तिराया थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में दो साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर लड़की बनकर लोगों से दोस्ती करता था और अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर रुपये वसूलता था। शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे आरोपी को रामगढ़ न्यायालय में पेश किया गया।