रामगढ़: महाराष्ट्र के व्यापारी से 10 लाख की ठगी, सोने की ईंट दिलाने का झांसा देकर एक्सप्रेसवे पर लूट, मामला नौगांवा थाने में दर्ज
Ramgarh, Alwar | May 10, 2026 रामगढ क्षेत्र के नौगांवा थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर महाराष्ट्र के एक व्यापारी से 10 लाख रुपये की ठगी और लूट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कथित सोने की ईंटें आधे दाम में बेचने का लालच देकर व्यापारी को जाल में फंसाया और फिर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। रविवार दोपहर 12 बजे थानाधिकारी ने दी जानकारी।