जगदलपुर: जनजातीय गौरव समाज बस्तर संभाग ने आईजी सुंदरराज पी. को नागरिक सम्मान दिया, नक्सल उन्मूलन में भूमिका पर सम्मानित किया
जनजातीय गौरव समाज, बस्तर संभाग के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हाल में नागरिक अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित बुधरी ताती भी सम्मिलित हुई।इस अवसर पर जनजातीय गौरव समाज के पदाधिकारियों द्वारा बस्तर पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. के. को सम्मानित किया गया।