औरैया: दिबियापुर के गेल डीएवी मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया महात्मा हंसराज समर्पण दिवस
गेल डीएवी मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया महात्मा हंसराज समर्पण दिवस,गेल डीएवी मॉडल स्कूल में महात्मा हंसराज जी के जन्म सप्ताह के अंतर्गत में विद्यालय परिसर में हवन का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने भाग लेकर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।