ऊंचाहार: एनटीपीसी सीएसआर द्वारा 100 क्षय रोगियों को पोषण किट वितरित की गई
ऊँचाहार क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी परियोजना के सीएसआर द्वारा सोमवार को क्षेत्र के 100 क्षय रोगियों को 6 माह के लिए पोषण किट उपलब्ध कराकर सराहनीय पहल की गई है।यह प्रयास प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाने तथा टीबी मरीजों के पोषण स्तर में सुधार कर उनके उपचार परिणामों को बेहतर बनाने के लिए किया गया।इस दौरान कई चिकित्सक मौजूद रहे।