हटा: पीटीआर के मड़ियादो बफरजोन क्षेत्र में पहले दिन की गणना में 65 गिद्ध पाए गए
Hatta, Damoh | May 22, 2026 पन्ना टाइगर रिजर्व वनपरिक्षेत्र मड़ियादो बफर में 22 मई से शुरू हुई ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना में पहले दिन चार प्रजातियों के 65 गिद्ध पाए गए हैं,इनमे सफेद पीठ वाले 18,देशी गिद्ध 23,काले गिद्ध 06 और सफेद गिद्घ की संख्या 18 दर्ज की गई है। वन अमले द्वारा सभी वीट क्षेत्रो में एक साथ गिद्ध गणना की गई और ऑनलाइन एप में भी फ़ोटो और आंकड़े दर्ज किये गए