भदोही: तहसील में आयोजित हुआ तहसील समाधान दिवस
तहसील में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सीडीओ यशवंत कुमार सिंह, एसडीएम शिव प्रकाश यादव और सीओ अजय चौहान द्वारा फरियादियों की शिकायतों को सुना गया। तहसील दिवस में कुल 23 मामले आए, जिनमें से 7 का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। 16 मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व कर्मियों व पुलिस की एक टीम बनाई गई है।