परसिया: डुड्डी में किसान के साथ मारपीट, चार घायल, सरकारी जमीन पर स्टे लगाने से चार महीने से विवाद जारी
न्यूटन पुलिस चोैकी क्षेत्र के डुड्डी में दो पक्षों में विवाद हुआ। इस विवाद में एक पक्ष के चार लोगों को चोट आई है। मंगलवार को इस मामले में तीन बजे भीम सेना ज्ञापन सौंपा। पुलिस पर मामूली कार्रवाई करने के आरोप लगाए गए। सरकारी जमीन पर स्टे लगाने और शिकायत करने से ये विवाद शुरू हुआ है।डुड्डी के नीतेश यदुवंशी ने बताया कि वह गली में से आ रहा था।