धनौरा: परिजनों की जिद और प्रेमी की बेवफाई से आहत युवती ने सुसाइड करने की कोशिश की, पुलिस ने बचाया
आरपीएफ की स्थानीय चौकी के सहायक उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2:50 पर एक व्यक्ति ने सूचना दी कि करीब 20 वर्षीया युवती पश्चिमी यार्ड के नजदीक रेलवे ट्रैक पर बैठी है, जो आत्महत्या करने की फिराक में है। सूचना पर गजेंद्र सिंह हमराह महिला आरक्षी रश्मि रानी को लेकर मौके की ओर चल दिए। इसी बीच मुरादाबाद दिशा जा रही मालगाड़ी के चालक ने युवती।