बांका: रतनपुर के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक जख्मी, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | May 22, 2026 रतनपुर के पास शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक को सदर अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार रतनपुर गांव निवासी मिथुन कुमार शुक्रवार की सुबह बाइक से बाराहाट जा रहा था। इस दौरान रतनपुर गांव के पास ही बाइक तेज रफ्तार में रहने के कारण गिर गई।