बड़वारा: कटनी के बड़वारा में ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में 5 गंभीर घायल
Badwara, Katni | Oct 18, 2026 कटनी। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। जगतपुर-उमरिया बाईपास के समीप तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो कार में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।