झांसी: झांसी में भाई के सामने फंदे पर लटका छोटा भाई, दरवाजा तोड़ने तक झूल चुका था, अस्पताल लाते समय दम तोड़ा
Jhansi, Jhansi | Jun 14, 2026 झांसी में अपने बड़े भाई के सामने युवक ने सुसाइड कर लिया। मृतक अरुण शराब पीकर घर आया और कमरे में चला गया। पीछे से उसका भाई करन पहुंचा तो अरुण फंदा बना रहा था। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए और दरवाजा तोड़ा। लेकिन तब तक अरुण फंदे पर लटक चुका था। उसे फंदा से नीचे उतारा तो सांस चल रही थी आनन फानन में परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया