शाहपुरा: बरगी क्रूज दुर्घटना: कांग्रेस ने पर्यटन मंत्री से इस्तीफे की मांग की, राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
जबलपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा बरगी क्रूज हादसे को लेकर आज मंगलवार को 12 बजे राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें आरोप लगाया कि दुर्घटना में उजागर हुई गंभीर लापरवाही एवं प्रशासनिक विफलता है। इसलिए निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कांग्रेस ने जिला पंचायत सीईओ के निलंबन और पर्यटन मंत्री के इस्तीफे की मांग की।