मधेपुरा में 72 करोड़ की लागत से वॉटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी बुडको कंपनी को दी गई है। शहर के पूर्णिया गोला चौक के पास नाला निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर रविवार की रात करीब 9 बजे सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि मानक के अनुसार नाला का निर्माण नहीं हो रहा है।