चरखारी: खरेला के पहरेथा गांव में शराब पीने से मना करने पर बेटे ने पिता का सिर फोड़ा, प्राथमिकी दर्ज
महोबा जनपद के खरेला थाना क्षेत्र के पहरेथा गांव में मंगलवार शाम मंगलदास प्रजापति अपने दरवाजे पर बैठे थे। आरोप है कि तभी उनका बड़ा बेटा महेश हाथ में डंडा लेकर आया। पिता ने बेटे को शराब पीने से मना किया तो गुस्साए बेटे ने पिता के सिर पर डंडे से कई वार कर दिए, जिससे पिता घायल हो गया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।