ग्वालियर गिर्द: गेट निकालने को लेकर पड़ोसियों में मारपीट, दलित उत्पीड़न और छेड़खानी के मुकदमे दर्ज
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महलगांव में सरकारी स्कूल के पास रहने वाले 2 पड़ोसियों में घर का गेट निकालने को लेकर विवाद हो गया। इसमें दोनों ही ओर से मारपीट दलित उत्पीड़न और छेडखानी आरोप लगाए गए है। विश्वविद्यालय पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ मंगलवार शाम 7 मुकदमे दर्ज किए है। एक तरफ से फरियादी संतोष परिहार है जबकि दूसरी तरफ से अमन शर्मा फरियादी है।