पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम तिवारी टोला के पास शनिवार दोपहर 3 बजे कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे इस वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें राजेंद्र ग्राम चिकित्सालय में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है।