बाड़मेर: बाड़मेर में सोमवार को मालाणी महादेव कांवड़ यात्रा चारभुजा मंदिर आजाद चौक से शोभायात्रा के साथ निकाली गई
Barmer, Barmer | Aug 5, 2024 बाड़मेर में सोमवार को मालाणी महादेव कांवड़ यात्रा चारभुजा मंदिर आजाद चौक से शोभायात्रा के साथ निकाली गई। इस यात्रा में 151 कांवड़िएं शामिल हुए। यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकली। इस दौरान जगह-जगह यात्रा का फूल बरसा कर स्वागत किया गया। रिमझिम बारिश के बीच निकली कांवड़ और शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और युवा शामिल हुए।