बाड़मेर: बाड़मेर जिला मुख्यालय पर क्लोरीन गैस लीकेज मामले में डर के कारण चार जनों की तबीयत बिगड़ी
Barmer, Barmer | Aug 5, 2024 बाड़मेर जिला मुख्यालय पर क्लोरीन गैस लीकेज मामले में चार जनों की तबीयत बिगड़ी। 2 से 3 मवेशियों की मौत हुई है। पीएमओ बीएल मंसूरिया के मुताबिक क्लोरीन गैस लीकेज से डर के चलते चार जनों की तबीयत बिगड़ी। तीन को चेकअप करके छुट्टी दे दी गई। वही एक जिसकी बकरियां मरी थी वह सदमे के कारण भर्ती किया गया है। हमारी देखरेख में है। लेकिन तबीयत कंट्रोल में है।