मधुपुर: चंपई सोरेन के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मधुपुर गांधी चौक पर JMM कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जताई खुशी
झारखंड में नए मुख्य मंत्री के रूप में चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण करते ही स्थानीय जेएमएम कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखा गया।शुक्रवार को गाँधी चौक पर कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे छोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पर निशाना साधा। मौके पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।