मधुपुर: अनुमंडलीय अस्पताल से भ्रूण हत्या रोकथाम को लेकर निकाला गया कैंडल मार्च
मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल से भ्रूण हत्या के रोकथाम को लेकर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आशा की अध्यक्षता में सभी कर्मचारी तथा सहिया द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया और भ्रूण हत्या रोकने हेतु नारा लगाकर लोगों से अपील किया गया कि बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या बंद करो। आदि नारा लगाते हुए रैली अनुमंडलीय अस्पताल से निकलकर शेखपुरा मोहल्ला में भ्रमण किया।