मधुपुर: मधुपुर के बस पड़ाव से दुमका में आयोजित झामुमो स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता हुए रवाना
शुक्रवार को झामुमो द्वारा दुमका में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए मधुपुर विधायक हफीजुल हसन के प्रतिनिधि तनवीर हसन हजारों समर्थकों के साथ रवाना हुए। डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली को रवाना किया गया। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।