पेटरवार: गिरी टोला में पड़ोसी पर मारपीट का आरोप, महिला समेत दो घायल
पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चलकरी बस्ती, गिरी टोला निवासी सुनीता देवी एवं मुकेश गिरी ने अपने ही पड़ोसी पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है।घटना के बाद दोनों घायल अवस्था में इलाज के लिए सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचे, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।बुधवार समय लगभग सुबह 9 बजे पीड़ित महिला ने कहा पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ।