बहराइच: कलेक्ट्रेट परिसर से विश्व दिव्यांग दिवस पर 95 छात्र-छात्राओं का दल कतर्नियाघाट के लिए हुआ रवाना
बहराइच से विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिले के समस्त विकास खण्डों के चिन्हित 55 दिव्यांग बच्चों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की प्रतिभाशाली 40 बालिकाओं के दल को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने CDO के साथ कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण हेतु कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार हेतु रवाना किया। इस दौरान संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।