कोटड़ी: पुरोहित जी का खेड़ा में 151 कलश यात्रा के साथ चारभुजा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ
कोटड़ी कस्बे के निकटवर्ती पुरोहित जी का खेड़ा में नवनिर्मित श्री चारभुजा मंदिर में आज सोमवार को 151 कलश यात्रा के साथ 5 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा, स्वर्ण कलश स्थापना महोत्सव एवं पंचकुंडीय श्री विष्णु यज्ञ का शुभारंभ हुआ। सुबह 9 बजे कोटड़ी के ऐतिहासिक चारभुजा मंदिर से निकली कलश यात्रा भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नगर भ्रमण कर दोपहर 12 बजे