कासगंज: जिला कलेक्ट्रेट के समीप राजस्थान और एटा डिपो की दो रोडवेज बसों की भीषण भिड़ंत, 2 श्रद्धालुओं की मौत, 36 घायल
भरतपुर से श्रद्धालू गंगा स्नान करने सोरों आ रहे थे। तभी राजस्थान डिपो की बस और एटा डिपो की बस में आमने-सामने टक्कर हो गई।जिससे हादसे में राजस्थान के दो श्रद्धालू गिराज और पुत्तन की मौत हो गई। और 36 श्रद्धालू घायल हो गए। घटना के बाद डीएम एसपी भी मौक़े पर पहुंचे है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी शनिवार दोपहर 2 बजे मिली।