फतेहाबाद: डौकी के ग्राम होद में उधारी के पैसे मांगने पर दबंगों ने युवक को पीटा, युवक अस्पताल में भर्ती
Fatehabad, Agra | Oct 19, 2025 डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम होद में उधारी के पैसे मांगने पर दबंगों ने एक युवक को जमकर पीट दिया। जिसके चलते वह घायल हो गया । जिसे उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। ग्राम होद निवासी वीरेंद्र पुत्र नेमीचंद के डौकी के ही ग्राम आम निवासी एक युवक पर कुछ उधार पैसे थे । रविवार को जब उसने पैसे मांगे तो दबंगों ने उसे पीट दिया।