नीमडीह: जामडीह में तेज आंधी-तूफान से वर्षों पुराना इमली का पेड़ गिरा, मकान क्षतिग्रस्त
नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के जामडीह गांव स्थित हरि मंदिर के पास वर्षों पुराना इमली का विशाल पेड़ बीते शनिवार रात आए तेज आंधी-तूफान के कारण अचानक गिर गया. पेड़ गिरने से जामडीह गांव निवासी मधुसूदन सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना की जानकारी मिलते ही नीमडीह के अंचलाधिकारी अभय द्विवेदी रविवार को घटनास्थल पहु