नारायणपुर: घर में घुसकर नाबालिग पर चाकू से हमला, एफआईआर दर्ज
भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर गांव में शुक्रवार रात घर में सो रही एक नाबालिग लड़की पर नकाबपोश बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में लड़की के गले और चेहरे पर चोट आई। उसे इलाज के लिए सीएचसी नारायणपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पीड़िता के पिता के आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। भवानीपुर थानाध्यक्ष शुंभ कु