रामपुर: कैमरी कस्बा में बाइक सवार दंपति को सांड़ ने मारी टक्कर, बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Nov 13, 2024 केमरी कस्बा में एक बाइक सवार दंपति को सांड़ ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से बाइक के पीछे बैठी महिला घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना बुधवार शाम 7:30 बजे की बताई जा रही है महिला के गंभीर चोट लगी है। महिला अपने पति के साथ कहीं जा रही थी कि अचानक एक सांड़ ने टक्कर मारकर घायल कर दिया है। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।