ललितपुर: लापता बहू का शव कुएं में मिला, ससुर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लाया गया
थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनगुवा में ससुर का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला तो वही घर से करीब 2 दिन से लापता बहू का शव कुएं में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया ,सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लाया गया। पुलिस पूरे मामले की गहनता के साथ जांच में जुट गई।गृह कलह से खुदकुशी की आशंका जताई जा रही