अनूपपुर: रेलवे स्टेशन पर खून से लथपथ युवक तड़पता रहा,नहीं पहुंची जीआरपी-आरपीएफ; डायल-112 ने अस्पताल पहुंचाया
अनूपपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर कैंटीन के सामने बीती रात करीब 12 बजे एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसके शरीर से काफी खून बह चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जीआरपी और आरपीएफ को सूचना देने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं हुई। बाद में डायल-112 की मदद से युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।