पंचकूला: शहर के सभी ज्वेलर्स के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय मनसा देवी में मीटिंग लेकर दिए सुरक्षा के निर्देश, ACP क्राइम रहे मौजूद
एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज के नेतृत्व में कार्यालय पुलिस आयुक्त पंचकूला मन्सा देवी में आज पंचकूला के सभी ज्वेलर्स के साथ मीटींग का आयोजन किया गया। एसीपी क्राईम नें मीटींग लेते हुए सभी ज्वैर्लस को जानकारी देते हुए बताया कि इस मीटिंग का उदेश्य है अपराध पर नियंत्रण करना जिसके लिए कुछ हमे कुछ आपको अलर्ट होनें की आवश्यकता है ताकि किसी प्रकार अनहोनी घटना ना घटें।