भोगांव: भोगांव क्षेत्र में 30 वर्ष पुराना अवैध कब्जा हटाया गया, प्रशासन ने कराई मेड़बंदी
भोगांव, रजवाना रोड स्थित नेशनल हाईवे के समीप एक बेशकीमती भूमि को प्रशासन ने 30 वर्ष पुराने अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया है। न्यायालय के आदेश पर तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश की और जेसीबी मशीन से मेड़बंदी का कार्य पूरा कराया।