नानपारा: नानपारा में 500 मीटर तक लगा जाम, स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने संभाली यातायात व्यवस्था की कमान
बहराइच के नानपारा में मंगलवार को 500 मीटर तक का जाम लगा रहा। इस दौरान स्कूल पहुंचने वाले बच्चे करीब 2 घंटे तक जाम में फंसे रहे। जब स्कूली बच्चे क्लास में नहीं पहुंचे तो स्कूल के प्रधानाचार्य शिक्षकों के साथ सड़क पर उतर आए। उन्होंने शिक्षकों के साथ खुद यातायात व्यवस्था संभाली। इसके बाद करीब 2 घंटे बाद बच्चे स्कूल में पहुंचे