सहारनपुर: कांवड़ मार्ग पर स्कैन क्यूआर कोड से दिखेंगी ज़रूरी सुविधाओं के स्थान, एक क्लिक में मिलेगी सारी जानकारी
सहारनपुर प्रशासन और पुलिस ने कांवड़ यात्रा को सुचारू व सुरक्षित बनाने के लिए मार्ग पर जगह-जगह रोड मैप और QR कोड शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे स्थापित कर दिए हैं। लाखों कांवड़िए इन नक्शों की मदद से अपने निर्धारित मार्ग को आसानी से पहचान सकेंगे और भटकने से बचेंगे। QR कोड स्कैन करने पर मोबाइल पर कांवड़ मार्ग की पूरी जानकारी मिलती है।