कांके: प्रोजेक्ट भवन में सीएम की अध्यक्षता झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद की सामान्य सभा की हुईं बैठक
Kanke, Ranchi | Apr 29, 2026 प्रोजेक्ट भवन में बुधवार शाम करीब चार बजे सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद की सामान्य सभा की बैठक हुई। बैठक में राज्य में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, शोध एवं नवाचार की गतिविधियों को सुदृढ़ करने तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों में नवाचार आधारित वातावरण विकसित करने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।