हाथरस: सदर के मोहल्ला नवीपुर चौराहे के पास तेज गति से चल रहा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, बुजुर्ग व्यक्ति हुए घायल
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला नवीपुर चौराहे के पास आज मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे के लगभग तेज गति बिना नंबर का ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया इस दुर्घटना में एक बुजुर्ग उसके नीचे दबकर घायल हो गए और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई जिन्होंने बीच सड़क पर से पलटे हुए ई रिक्शा को हटाया और घायल की प्राइवेट अस्पताल में मरहम पट्टी कराई हैं