मौदहा: उपरी एवं सायर गांव में पेयजल संकट से त्रस्त ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच विकासखंड के उपरी और सायर गांवों के पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 'नमामि गंगे' की 'हर घर जल' योजना के तहत दोनों गांवों में जल्द पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, उपरी और सायर गांवों की संयुक्त आबादी लगभग 10 हजार है, जिसमें करीब 6 हजार मतदाता शाम