गिरिडीह: नीट यूजी परीक्षा की तैयारी पूरी, गिरिडीह के 3 केंद्रों पर 1320 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
नीट यूजी परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन को लेकर मंगलवार को 11 बजे डीसी ऑफिस में बैठक हुई। बताया गया कि गिरिडीह जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। यह परीक्षा आगामी 3 मई को जिले के तीन निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।