महोबा: महोबा में दो मंजिल मकान की छत से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, यह घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के लोधीखुड़ा गांव में हुई
Mahoba, Mahoba | May 14, 2026 महोबा के लोधीखुड़ा गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। 38 वर्षीय अजय राजपूत पुत्र आनंदीप्रसाद दो मंजिल मकान की छत से अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में अचेत अवस्था में अजय को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को वापस घर ले गए।