फुलवरिया: फुलवरिया रेलवे स्टेशन से पुरब मुख्य पथ पर बिखरा मिला पुजा का सामान,इलाके में दहशत के साथ-साथ कई तरह की हो रही चर्चा
फुलवरिया के रेलवे स्टेशन से पूरा मुख्य पथ पर कथित तौर पर टोना टोटका किए जाने का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सड़क के बीचो-बीच पूजा पाठ की सामग्रियां बिखरा मिलने से लोगों के बीच भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। रविवार की सुबह 10:00 बजे स्थानीय लोगों से मिले जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर कपड़े मिट्टी के बर्तन काला धागा आदि बिखरा पड़ा है।