मुरैना नगर: हनुमान चौराहा स्थित चावला बूट हाउस में बिजली पैनल में लगी आग,धुएं से मची अफरा-तफरी,समय रहते टला बड़ा हादसा, वीडियोवायरल।
मुरैना के व्यस्त हनुमान चौराहा स्थित चावला बूट हाउस दुकान में रविवार शाम बिजली पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि दुकान को मामूली नुकसान पहुंचा है।