सागर नगर: अटल पार्क में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण, विधानसभा अध्यक्ष, केंद्रीय व प्रदेश मंत्री हुए शामिल
अटल पार्क में शनिवार दोपहर 2 बजे भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री राजभूषण चौधरी और प्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने संघर्ष, सादगी, दूरदृष्टि के साथ समाज को दिशा दी।